फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बूथों पर दिखी भाजपा व रालोद से ज्यादा नाराजगी, 50 से कम वोट मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी बूथ पर भाजपा प्रत्याशी को 50 वोट से कम वोट दिए तो कई पर रालोद वालों को उभरने दिया नहीं
विज्ञापन

तीनों विधानसभाओं में नोटा का भी खूब हुआ इस्तेमाल, कई प्रत्याशियों को इससे कम वोट मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जनपद की तीनों विधानसभा सीटों पर ऐसे काफी बूथ है, जहां भाजपा और रालोद प्रत्याशियों को लेकर लोगों में ज्यादा नाराजगी दिखी और उनको 50 से कम वोट मिले है। इसके अलावा तीनों विधानसभा सीटों पर नोटा का भी खूब इस्तेमाल हुआ। तीनों विधानसभा सीटों में कुछ राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले।
बागपत विधानसभा सीट
भाजपा के योगेश धामा को बागपत शहर के नौ नंबर बूथ पर 31 वोट, 14 पर 21 वोट, 26 पर 18 वोट, 27 पर 47 वोट, बसौद के बूथ संख्या 89 पर तीन वोट, 90 पर 26 वोट, 91 पर 37 वोट, गौसपुर के 92 पर 24 वोट, 93 पर 47 वोट, 94 पर 36 वोट मिले। इनके अलावा तिलपनी के बूथ संख्या 106 पर 16 वोट, 107 पर 17 वोट, लुहारा के 111 पर 28 वोट, सहवानपुर के 302 पर तीन वोट, रटौल के 318 पर आठ वोट मिले। वहीं रालोद प्रत्याशी अहमद हमीद को बागपत शहर के बूथ संख्या 15 पर 49 वोट, अग्रवाल मंडी टटीरी के बूथ संख्या 43 पर 29 वोट, खट्टा प्रहलादपुर के बूथ संख्या 70 पर 21 वोट, रामनगर के 105 पर 31 वोट, पिलाना के 158 पर 20 वोट, हरसिया के 184 पर 22 वोट, चमरावल के 187 पर 21 वोट मिली है।
विज्ञापन

बड़ौत विधानसभा सीट
भाजपा के केपी मलिक को जागौस गांव के बूथ संख्या 10 पर एक वोट, कोताना के 12 पर 30 वोट, बिजरौल के 72 पर छह वोट, बड़ौत के 101 पर तीन वोट, 104 पर 16 वोट, 105 पर 24 वोट, 106 पर 13 वोट, 123 पर 14 वोट, 124 पर 10 वोट, जलालपुर के 163 पर चार वोट, इदरीशपुर के 202 पर दो वोट, 203 पर 21 वोट मिले है। रालोद प्रत्याशी जयवीर तोमर को खेड़ी प्रधान के 13 पर 43 वोट, बड़ौत के 130 पर 36 वोट, धनौरा सिल्वरनगर के 225 पर 21 वोट, नैथला के 275 पर 17 वोट, गौरीपुर जवाहर नगर के 178 पर 17 वोट, सिसाना के 290 पर 24 वोट, 291 पर 33 वोट, 293 पर 18 वोट मिली है।
छपरौली विधानसभा सीट
भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र रमाला को बूथ संख्या 22 पर 18 वोट, 37 पर 28 वोट, 131 पर आठ वोट, 132 पर 10 वोट, 134 पर 24 वोट, 135 पर छह वोट, 137 पर 11 वोट, 139 पर 19 वोट, 265 पर 16 वोट, 266 पर 10 वोट, 275 पर चार वोट, 323 पर एक वोट, 324 पर 27 वोट, 332 पर 34 वोट मिली है। रालोद प्रत्याशी अजय कुमार को बूथ संख्या 17 पर 34 वोट, 80 पर 19 वोट, 121 पर 27 वोट, 159 पर 15 वोट, 241 पर 23 वोट, 270 पर तीन वोट, 330 पर 30 वोट मिली है।
विज्ञापन

नोटा से भी हारे कई प्रत्याशी
बड़ौत सीट नोटा को 579 वोट मिले है। बागपत विधानसभा सीट पर नोटा को 574 वोट मिले जबकि छपरौली सीट पर नोटा को 886 वोट मिले। तीनों विधानसभा सीटों में कुछ राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट मिले। बागपत विधानसभा सीट पर नोटा सातवें, बड़ौत विधानसभा सीट और छपरौली विधानसभा सीट पर छठे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें