फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरा महादेव में लगने वाले फाल्गुनी मेले की तैयारी तेज, डीएम ने देखी व्यवस्थाएं

विज्ञापन
बालैनी क्षेत्र के पुरा महादेव मंदिर में निरीक्षण के बाद समिति के पदाधिकारियों की बैठक लेते डीएम - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बालैनी। पुरा महादेव मंदिर पर लगने वाले तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले की तैयारियां तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को डीएम राजकमल यादव ने पुरा महादेव मंदिर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने मंदिर परिसर और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद मंदिर समिति व अधिकारियों के साथ बैठक कर मेला आयोजन के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर में 27 फरवरी से एक मार्च तक तीन दिवसीय फाल्गुनी मेले का आयोजन किया जाएगा। बृहस्पतिवार को डीएम राजकमल यादव ने पुरा महादेव मंदिर पहुंचकर मंदिर परिसर, मेला परिसर और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर समिति के अलावा अधिकारियों के साथ बैठक कर मेला आयोजन संबंधी दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों को मेले के दौरान 24 घंटे बिजली की आपूर्ति करने और बैकअप के लिए जनरेटर की व्यवस्था के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग को मेले के दौरान चिकित्सकों व दवाइयों की व्यवस्था करने और सभी मुख्य स्थानों पर एंबुलेंस की सुविधा रखने के निर्देश दिए हो। डीपीआरओ को मार्गों पर अतिरिक्त शौचालयों की व्यवस्था और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
पीडब्लूडी विभाग को मंदिर के समीप बुढ़सैनी-पुरा महादेव मार्ग की दो दिन में मरम्मत कराने के निर्देश दिए। मेले के दौरान मार्ग से गन्ने के ट्रक का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने मेला शुरू होने से पूर्व सभी तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। कहा कि मेला आयोजन की तैयारियों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में एएसपी मनीष कुमार, मिश्रा, सीडीओ रंजीत कुमार, एडीएम अमित कुमार सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर सिंह, बीडीओ दिनेश कुमार अरुण, मंदिर समिति के अध्यक्ष तिलकराज गुप्ता, सचिव संजीव शर्मा, मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें