प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी
हेल्पलाइन नंबर पर भुगतान ओर आवेदन की जान सकेंगे स्थिति
बड़ौत। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी कर दिया गया हैं। इस नंबर पर जिले की कोई भी गर्भवती महिला घर बैठे योजना की जानकारी ले सकती हैं। गर्भावस्था के दौरान कैसे खानपान और इलाज कराएं, पंजीकरण के साथ-साथ भुगतान संबंधी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगी।
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में लाभार्थी को अधिक से अधिक लाभ मिल सके, इसके लिए आशा और एएनएम के माध्यम से योजनाओं का प्रचार किया जा रहा हैं। इसके बावजूद कुछ महिलाएं योजना के लाभ से वंचित रह जाती हैं। योजना से कोई पात्र वंचित न रहे और समय से योजना का लाभ मिल सके। इसके लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किया हैं। हेल्प लाइन नंबर 7998799804 पर कॉल करके गर्भवती महिलाएं योजना की जानकारी ले सकती हैं। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार का कहना है कि महिलाओं को अधिक से अधिक सुविधाएं मिले, इसके लिए केन्द्र व प्रदेश सरकार गंभीर है।