फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में पढ़ी गई नमाज, कोरोना के खात्मे के पढ़ी दुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में ईद-उल-फितर का त्योहार सादगी और भाईचारे के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में नमाज पढ़ी। शहर काजी हबीबुर्रहमान ने मुल्क में अमन चैन के अलावा कोरोना के खात्मे के लिए दुआ कराई।
विज्ञापन

सोमवार सुबह सात से आठ बजे के बीच ईद की नमाज घरों में ही पढ़ी गई। कोरोना वायरस की महामारी को देखते हुए लोगों ने हाथ मिलाने व गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देने के बजाए सोशल मीडिया और मोबाइल के माध्यम से जानकारी दी। नमाज के समय ईदगाहों पर पुलिस बल तैनात रहा। लोगों को अधिकतर समय घरों में ही रहने के लिए कहा गया। डीएम शकुंतला गौतम, एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव, सीओ सिटी ओमपाल सिंह, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों ने अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी।
सूने ईदगाह, कोरोना के कारण घर पर इबादत
बागपत। इस बार ईद पर ईदगाह सूने पड़े रहे। लोगों ने अपने-अपने घरों पर ही रहकर इबादत की।
सोशल मीडिया पर मुबारकबाद
अग्रवाल मंडी टटीरी/बालैनी।। हिंदू-मुस्लिम समाज के लोगों ने एक दूसरे के गले मिलने के बजाए व्हाटसअप, कॉल, विडियो कॉल से एक-दूसरे को त्योहार की मुबारकबाद दी। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी चेयरमैन डॉ विनोद कुमार, पूर्व चेयरमैन प्रेम शंकर शर्मा के अलावा विजयपाल, समाज सेवी दीपक जैन, अभिमन्यु गुप्ता, पंडित अंकुर शर्मा, पंडित सुनील दत्त शर्मा ने मुस्लिम समाज के लोगों को फोन पर ईद की मुबारकबाद दी। उधर, बालैनी में थाना प्रभारी हेमेंद्र बालियान के निर्देशन में पुलिस ने गश्त कर लोगों से घरों में रहकर ईद मनाने की अपील की। पुलिस ने क्षेत्र के पुरा महादेव, बुढ़सनी, दत्तनगर, डौलचा, रोशनगढ़, दौलतपुर गांवों में गश्त कर लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

इस बार कम रही दूध की डिमांड
अग्रवाल मंडी टटीरी। कोरोना वायरस की महामारी होने के कारण इस बार लोगों ने ईद का पर्व अपने घर पर रहकर ही मनाया। इससे दूध की डिमांड काफी कम रही। कस्बे के बस स्टैंड पर दूध विक्रेता अतुल गुप्ता और अमित गुप्ता ने बताया कि गत वर्ष के मुकाबले इस बार दूध की सप्लाई एक चौथाई रह गई। कुछ ऐसा ही हाल कपड़ा, जूते व चप्पल विक्रेताओं का रहा। लॉकडाउन होने से बाजार बंद होने के कारण इस बार ईद की खरीदारी फीकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें