फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन का रुख देख दुकानों ने स्वयं हटाया अतिक्रमण  

Mon, 27 Mar 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बागपत में हटाय गया अतिक्रमण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत। प्रशासन के कड़े रुख को देखकर दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटाने में लग गए हैं। रविवार को कई दुकानदारों ने रोड से अपनी अस्थाई दुकान जेसीबी से हटाई। व्यापारी नेता ने कहा बाजार में कोई भी दुकानदार अतिक्रमण नहीं करेगा।
विज्ञापन

 प्रदेश सरकार के आदेश पर डीएम ह्दय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय के नेतृत्व में  शहर की सड़कों से अतिक्रमण हटाने का अभियान चला । इस दौरान नगर पालिका ने  70 से अधिक दुकान और मकानों का सामान जप्त किया।  डीएम से मिलने के बाद व्यापारियों ने शनिवार की रात में मीटिंग कर निर्णय लिया कोई भी दुकानदार सड़क पर सामान नहीं रखेगा। सड़क पर ठेली भी नहीं लगने देगा। इसकी निगरानी के लिए 15 सदस्यीय कमेटी का गठित की। इसका असर रविवार को देखने को मिला। कई व्यापारी सड़क से अपना सामान खुद ही हटाने में जुट गए, कई ने तो जेसीबी की मदद ली। व्यापारी नेता नंदलाल डोगरा ने कहा बाजार में कोई भी दुकानदार अतिक्रमण नहीं करेगा। यदि कोई करता है तो इसकी शिकायत प्रशासन से होगी। 
दूसरी तरफ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ललित कुमार आर्य ने बताया रविवार को व्यापारियों ने खुद ही अतिक्रमण हटाया। व्यापारी वर्ग का पूरा सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें