फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की फांसी लगाकर हत्या, मीतली में फेंका शव 

Mon, 27 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मीतली गांव में ईख के खेत में महिला का शव मिला। महिला के गले और सिर पर चोट के निशान हैं। पुलिस के अनुसार हत्या कर महिला की लाश को क्षेत्र में फेंका गया है। रविवार को देर रात तक महिला के शव की शनाख्त नहीं हुई।
विज्ञापन

  मीतली निवासी अनिल के खेत में महिला का शव पड़ा हुआ था। रविवार सुबह वहां से गुजर रहे लोगों को लाश दिखाई दी। उन्होंने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया। महिला सफेद साड़ी पहने हैं। उनके सिर पर चोट लगी है और गले में कपड़ा बंधा  है और निशान बना है। इससे पता चलता है कि उसकी फांसी लगाकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या की । पुलिस ने शव की शनाख्त कराने के काफी प्रयास किए, लेकिन देर रात तक सफलता नहीं मिली। बाद में शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाल अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा प्रथम दृष्टता प्रतीत हो रहा है कि महिला की हत्या कर शव को क्षेत्र में फेंका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी। 

एक के बाद एक मिल रहे शव 
बागपत। जनपद में एक के बाद एक शव मिल रहे हैं। चार दिन पहले सूरजपुर महनवा गांव के जंगल में महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने उसकी हत्या करने के आरोपी पति समेत दो को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें