फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर। लहचौड़ा गांव में आबादी के बीच से दर्जनों मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाईन गुजर रही है। रविवार को ग्रामीणों ने छतों से लाइन हटवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद समस्या जस की तस है। शनिवार शाम तार गिरने से आंगन में खेल रहे राजू और रामपाल के बच्चे बाल-बाल बचे। इससे पहले भी कई बार तार टूटकर गिर चुके हैं। ग्रामीणों का कहना था कि आबादी से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से खतरा बना रहता है। कई बार ऊर्जा निगम के अधिकारियों और उच्चाधिकारियों से हाईटेंशन लाइन गांव के बाहर निकलवाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। रविवार को ग्रामीणों ने लाइन हटवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का समाधान न होने पर धरना देने की चेतावनी दी। यहां रामकिशन, धीर सिंह, सतीश, विपिन, सूरज, जयकिशन, ओमपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें