फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की फर्जी टीम को दबोचा, धुना, चकमा देकर भागे

Sun, 09 Oct 2016 04:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पूर्वी यमन नहर स्थित एक  मोहल्ले में शुक्रवार की रात में चेकिंग अभियान के दौरान अवैध वसूली करने पहुंची ऊर्जा निगम की फर्जी टीम को लोगों ने धर दबोचा। लोगों को गुस्सा तब आया, जब टीम के सदस्य चेकिंग अभियान के बहाने महिलाओं से अभद्रता करने लगे। सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो  फर्जी टीम के सदस्य चकमा देकर भाग गए।
विज्ञापन


 शुक्रवार की रात्रि में ऊर्जा निगम की एक फर्जी टीम पूर्वी यमन नहर स्थित एक मोहल्ले में चेकिंग करने पहुंची। चेकिंग अभियान की सूचना पर लोगों मेें हड़कंप मच गया। लोगों को शक तब हुआ, जब टीम के सदस्य चेकिंग अभियान के बहाने महिलाओं से छेड़छाड़ करने लगे तो महिलाओं ने शोर मचा दिया। महिलाओं की आवाज सुनकर वहां सैकड़ों लोग एकत्र हो गए और टीम को दबोचा। 

लोगों ने पूछताछ की तो पता चला पकडे़ युवक ऊर्जा निगम में हैं ही नहीं। पकड़े गए लोगों ने अपना नाम नवीन और अमित बताया। इस पर आक्रोशित लोगों ने उनकी जमकर धुनाई की। लोगों ने इसकी सूचना ऊर्जा निगम के अफसरों और पुलिस को दी। सूचना देने के बाद भी निगम के अफसर मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस जैसे ही मौके पर पहुंची, तो फर्जी टीम के सदस्य पास में स्थित खेतों में कूदकर भाग गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। एसडीओ राहुल गौतम ने मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कहीं। हंगामा करने वालों में सुधीर, प्रताप, अंकुर, विजय, शंकर, धर्मेंद्र, राजीव, सहेंद्र, प्रकाश, संजीव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें