फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल ट्यौढ़ी में उप विद्युत केंद्र का लोकार्पण करेंगे केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

Sun, 09 Oct 2016 04:08 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। ट्यौढ़ी के पास पावर ग्रिड ऑफ लिमिटेड के उपक्रम 400/220 केवीजीआईएस के उपविद्युत केंद्र का 10 अक्तूबर को लोकार्पण होगा।
विज्ञापन


आरआर बंसल ने बताया उपकेंद्र को मेरठ और हरियाणा के कैथल से आई विद्युत लाइनों से जोड़ा। अभी मुरादनगर 220 केवी और शामली 220 केवी लाइन से उन्हें जोड़ दिया। मार्च तक जनपद को 220 केवी से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


उपकेंद्र में 500-500 एमवीए के ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। 10 अक्तूबर को इसका लोकार्पण केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल करेंगे। इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, जल संसाधन मंत्री संजीव बालियान और सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह होंगे। प्रोजेक्ट 1200 करोड़ रुपये में तैयार हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें