बालैनी। राजस्व विभाग की टीम ने बालैनी क्षेत्र के डौलचा, हबीबपुर नंगला और बाखरपुर बालैनी गांव में अभियान चलाकर ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
क्षेत्र के डौलचा गांव में ग्रामीणों ने नाली पर अतिक्रमण कर रखा था। बाखरपुर बालैनी और हबीबपुर नंगला गांव में भी ग्रामीणों ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर रखा था। ग्रामीणों ग्राम समाज की भूमि को कब्जा मुक्त कराने की शिकायत की थी। ग्रामीणों की शिकायत पर शनिवार की शाम राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ तीनों गांवों में पहुंची और अभियान चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान राजस्व विभाग की टीम में राजस्व निरीक्षक राजकुमार, अनिल लेखपाल, कालीचरण लेखपाल और जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। संवाद