फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नपा के सीमा विस्तार की रिपोर्ट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नगर पालिका के सीमा विस्तार की रिपोर्ट तैयार हो गई है। इसमें दो गांवों नयागांव हमीदाबाद और सिसाना को शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन

यह रिपोर्ट जल्द डीएम को सौंपकर शासन को भेजी जाएगी। इसके बाद शासन से सीमा विस्तार को लेकर फैसला लिया जाएगा। वहीं नगर पालिका में इन दो गांवों के शामिल होने से राजनीतिक तस्वीर बदल जाएगी।
बागपत नगर पालिका में अभी तक केवल शहर का क्षेत्र शामिल है, जबकि नयागांव हमीदाबाद और सिसाना भी शहर से सटे हुए हैं। इसके अलावा सिसाना से आगे कलक्ट्रेट, विकास भवन, अस्पताल व न्यायालय समेत अन्य सरकारी कार्यालय हैं। इसको देखते हुए बागपत सहकारी गन्ना समिति के चेयरमैन प्रदीप ठाकुर ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर नगर पालिका के विस्तारीकरण की मांग रखी थी। यह भी कहा गया था कि सीमा विस्तार में शहर से सटे हुए केवल नयागांव हमीदाबाद और सिसाना गांव को शामिल किया जाए। इसमें शासन से डीएम को पत्र भेजकर नगर पालिका के सीमा विस्तार का प्रस्ताव मांगा गया। डीएम अस्मिता लाल ने नगर पालिका व तहसील के अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी, जो पिछले दस दिन से इसमें लगे हुए थे। नगर पालिका से बाहर और सिसाना व नयागांव हमीदाबाद के बीच लगभग कितनी आबादी है। उनके विकास कार्यों के लिए कितना बजट अतिरिक्त चाहिए। वहां की अभी तक विकास कार्यों की क्या स्थिति है और इनके शामिल करने से नगर पालिका की कितनी आय बढ़ सकती है। इन सभी बिंदुओं पर सीमा विस्तार को लेकर रिपोर्ट तैयार की गई है। यह रिपोर्ट अब डीएम को सौंपी जाएगी और वहां से इसे शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव से पहले निरस्त हो गया था सीमा विस्तार
बागपत नगर पालिका में सिसाना, पाली व नयागांव हमीदाबाद को शामिल करने के लिए शासन ने निकाय चुनाव से पहले 21 सितंबर 2022 को सीमा विस्तार की अधिसूचना जारी की थी, मगर शासन स्तर से अधिसूचना में कुछ खामियां रह गई थीं और उनको आधार बनाकर कुछ लोग हाईकोर्ट में चले गए थे। हाईकोर्ट से यह सीमा विस्तार की कार्रवाई निरस्त कर दी गई थी। तब चुनाव नजदीक होने के कारण सीमा विस्तार नहीं हो सका था।
सीमा विस्तार से बदलेगी राजनीतिक तस्वीर
बागपत नगर पालिका क्षेत्र में पिछले चुनाव में करीब 46 हजार वोटर थे और इनमें मुस्लिम वोटर काफी ज्यादा हैं। अब सीमा विस्तार होने पर वोटरों की संख्या बराबर हो जाएगी और इस तरह से राजनीतिक तस्वीर भी बदल जाएगी। यह माना जा रहा है कि नगर पालिका का सीमा विस्तार होने पर चुनावों में दावेदार भी ज्यादा दिखाई देंगे और चुनाव भी कांटे का रहेगा।
विज्ञापन


नगर पालिका के सीमा विस्तार के लिए रिपोर्ट तैयार हो गई है। यह रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी और वहां से शासन को जाएगी। इसमें शासन स्तर से निर्णय लिया जाएगा। यह माना जा रहा है कि नगर पालिका का सीमा विस्तार की कार्रवाई जल्द हो सकती है।
-केके भड़ाना, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बागपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें