फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: प्राथमिक विद्यालयों का विलय होने पर सपाइयों ने विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। गूंगाखेड़ी गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर दो का विलय होने पर सपा नेताओं ने पहुंचकर विरोध जताया। कहा कि प्रदेश सरकार विद्यालयों का विलय कर बच्चों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है।
विज्ञापन

जिला पंचायत वार्ड 10 के सदस्य प्रविंद्र तोमर व पूर्व सभासद आशुतोष तोमर गूंगाखेड़ी गांव में पहुंचे और लोगों के साथ बैठक की। बताया कि यह विद्यालय काफी पुराना है और फर्नीचर भी सही है। विद्यालय का विलय होने के कारण बच्चों को स्कूल के लिए काफी दूर जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जिले में जहां-जहां विद्यालय बंद हुए, वहां पर सांसद व संबंधित विधायक के नाम का बोर्ड लगना चाहिए ताकि चुनाव के समय लोगों को पता चले कि उनके कार्यालय में यह विद्यालय बंद हुए। अर्जुन अवार्डी पहलवान शौकेंद्र तोमर ने कहा कि प्रदेश सरकार शराब की दुकानें खोलने पर अधिक ध्यान दे रही है क्योंकि दुकानों से राजस्व अधिक प्राप्त होता है। इस दौरान पूर्व प्रधान संजीव तोमर, हरपाल सिंह, ब्रिजेंद्र, सुखपाल सिंह, अजय वीर, राजपाल, विनोद व पप्पू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें