फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को डराने वालों की पहचान करे पुलिस : जिलाधिकारी

Wed, 09 Nov 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की मीटिंग लेते डीएम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने कहा कि सभी थानाध्यक्ष ऐसे तत्वों की पहचान करना सुनिश्चित करें जो चुनाव के दौरान लोगों को डराते हैं। मतदाता को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं। जनपद की पुलिस यह तय कर लें कि मतदान शांतिपूर्ण कराना है।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन कानून व्यवस्था की बैठक में डीएम ने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान पुलिस जरूर कर लें। जिला बदर की कार्रवाई करते समय यह भी देख लें कि किसी निर्दोष के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिनके विरुद्ध जनपद निवार्सन की कार्रवाई हुई और वह वापस आ गए हैं, उन्हें चिन्हित कर लें। लेखपाल एवं बीट कांस्टेबल को साथ लेकर ऐसे व्यक्ति को चिन्हित कर लें तो मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव नजदीक हैं, क्षेत्र में भ्रमणशील रहें। छोटी से छोटी गतिविधियों पर नजर रखें। सूचना तंत्र मजबूत करें। प्रशासन की प्राथमिक चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने की है। एसपी पूनम ने कहा कि जो व्यक्ति अपराधियों की जमानत कराते हैं, उनकी भी जानकारी करें। मतदाता अपने मतों का प्रयोग निर्भीकता के साथ करें। एडीएम डीपी सिंह, एसडीएम मनोज कुमार सिंह, सीओ कर्मवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें