फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीट तस्करों को हाथापाई के बाद गाड़ी में बैठाया, घंटेभर बाद मौके पर छोड़ा, सीसीटीवी में कैद पुलिस का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस अधीक्षक ने पुराने कस्बे में पशु पैठ बंद कराकर मीट तस्करों पर शिकंजा कसने के आदेश दिए हैं। वहीं, कोतवाली पुलिस खेल करके उनके इरादे पर पानी फेर रही हैं। यहां पुलिस का खेल बीते कई दिन से सीसीटीवी में कैद हो रहा है। सरकारी गाड़ी में पुलिसकर्मी सुबह में कस्बे में जाकर अवैध पशु कटान करने वालों को पकड़कर गाड़ी में बैठाते हैं। इसके बाद साठगांठ कर छोड़ देते हैं। अब अधिकारी इस मामले की जांच कराने का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन

बागपत पुराना कस्बे के केतीपुरा में अवैध पशु पैठ लगती थी। इसमें हरियाणा से पशुओं को तस्करी करके लाया जाता था। इसकी शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक व एएसपी ने पशु पैठ बंद कराने के साथ तस्करों पर शिकंजा कसने का आदेश दिया था। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने निवाड़ा चौकी पर सख्ती कर एक सप्ताह में करीब पंद्रह तस्कर पकड़े और उनसे सौ से ज्यादा पशु बरामद किए। इस तरह अधिकारियों की सख्ती के बाद सुबह को कोतवाली की सरकारी गाड़ी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने खेल शुरू कर दिया। उनका यह खेल पिछले कई दिन से पुराने कस्बे के सीसीटीवी में कैद हो रहा है। इसकी वीडियो भी वायरल हो रही है।
मीट उतारते समय पहुंचती है पुलिस
पुराने कस्बे में लगे तीन सीसीटीवी में पुलिस की गतिविधियां कैद हो गई हैं। इनमें सुबह करीब छह बजे एक रिक्शा में अवैध रूप से पशु कटान करके मीट को दुकान पर लेकर कई युवक पहुंचते हैं। वहां मीट उतारने से पहले ही पुलिस की गाड़ी पहुंचती है। जिससे उनमें भगदड़ मच जाती है। वहां से भागते युवकों के पीछे पुलिस कर्मी दौड़ते हैं और उनसे हाथापाई होती है। उनमें कई को गाड़ी में बैठा भी लिया जाता है। इसके बाद वहां एक युवक पहुंचता है और वह पुलिसकर्मियों से मौके पर काफी देर तक बातचीत करता है। इसके बाद पुलिसकर्मी वहां मीट लेकर आने वाले युवकों को छोडद़ेते हैं। इस तरह कई बार सीसीटीवी में पुलिस की गतिविधि कैद हो चुकी है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

इन वीडियो की जांच कराई जाएगी। यह गंभीर मामला है। इसमें जिस तरह की बात सामने आएगी, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पशुओं की तस्करी व कटान को लेकर पुलिस को सख्ती के निर्देश दिए हुए हैं।-मनीष कुमार मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें