बड़ौत के तिदवाई नगर में फाईरिंग के बाद जमा भीड़।
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। किदवई नगर में शुक्रवार की रात मस्जिद से नमाज पढ़कर लौट रहे लोगों पर फायरिंग करने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला मारपीट कर निकाला। इस मामले मेें जहां दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी, वहीं पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली पुलिस को शुक्रवार की रात सूचना मिली कि किदवई नगर में मस्जिद से नमाज पढ़कर आए रहे लोगों पर कुछ लोगों ने फायरिंग कर दी। इससे सूचना पर कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह, एसआई जाहिद व अन्य पहुंचे तो मामला मारपीट का निकला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि झूठी सूचना देने व शांतिभंग करने के मामले में दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर कई मामलों में वांछित चल रहे मिंटू पुत्र जगत सिंह निवासी बावली, सुनील पुत्र पालेराम निवासी राजपुर खामपुर व फरमान पुत्र सलीम निवासी कांशीराम कालोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।