फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पुलिस ने फजलपुर मंदिर में चोरी की घटना का किया खुलासा

Sat, 02 Mar 2024 04:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत, बिनौली। फजलपुर सुंदरनगर गांव स्थित प्राचीन मां भगवती देवी मंदिर में हुई चोरी की घटना का बिनौली पुलिस ने दो चोर गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया है। पकड़े गये चोरों ने दोझा व गांगनोली के मंदिर में भी चोरी करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन

सीओ बागपत हरीश सिंह भदौरिया ने बताया कि गत 24 फरवरी की रात्रि अज्ञात चोरों ने फजलपुर सुंदरनगर गांव के उत्तरी छोर पर स्थित मां भगवती देवी मंदिर के ताले तोड़कर माता का छत्र व अन्य जेवरात चोरी किए। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। इंस्पेक्टर एमपी सिंह व पुलिस फोर्स ने सिरसलगढ़ के सचिन उर्फ सन्नी पुत्र बाबूराम, धर्म सिंह उर्फ डोलर पुत्र कटारे को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने अपने गांव के साथी गौरव उर्फ भूरा पुत्र कृष्ण के साथ मिलकर फजलपुर मंदिर में चोरी करने की घटना को स्वीकारते हुए गांगनोली के सूर्यदेव मंदिर व दोझा के मंदिर में भी चोरी करना कबूल किया है।
उन्होंने बताया कि पकड़े चोरों से फजलपुर माता का छत्र, चैन व दोज्जा के मंदिर से चोरी किया घंटा, गांगनोली मंदिर से चोरी की 800 सौ रुपये की नकदी बरामद हुई है। उन्होंने कहा कि फरार तीसरे चोर गौरव को भी जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें