फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का दिया संदेश

Sat, 02 Mar 2024 04:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज बड़ौत की राष्ट्रीय सेवा योजना की द्वितीय इकाई का सात दिवसीय शिविर शनिवार को शुरू हुआ। पहले दिन स्वयं सेविकाओं ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रविता खत्री के निर्देशन में शुरू हुए शिविर में पूजा तोमर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं ने मलिन बस्ती में जाकर लोगों को कन्या साक्षरता के प्रति जागरूक भी किया। शिविर को सफल बनाने में सोनम, स्नेहा, स्वाति, आयशा, मुस्कान आदि का योगदान रहा। उधर, इसी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम इकाई का तृतीय एक दिवसीय शिविर पंचमुखी शिव मंदिर में कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अनीता जैन के निर्देशन में शुरू हुआ।
इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं ने नुक्कड़ नाटिका के माध्यम से बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर बस्ती के लोगों को जागरूक किया। शिविर को सफल बनाने में हिमानी, दुर्गेश, नेहा, मुस्कान, अंजलि, वंदना, छाया, पारुल, साक्षी का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें