फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छछरपुर के ग्रामीणों ने कोतवाली घेरी

Fri, 01 Jan 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागतप के बड़ौत के बावली-छछरपुर मार्ग पर बुधवार की रात लूट का विरोध करने पर दूध विक्रेता की गोली मारकर हत्या से लोगों में आक्रोश पनप गया है। छछरपुर के ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने पांच दिन में वारदात का खुलासा नहीं होने पर आंदोलन को उग्र करने की चेतावनी दी है।  इस मार्ग पर पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग भी की गई।
विज्ञापन


बावली-छछरपुर मार्ग पर बुधवार की रात बदमाशों ने छछरपुर गांव निवासी बाइक सवार विनोद जैन और उसके बेटे गौरव को लूटपाट का विरोध करने पर गोली मार दी थी। विनोद जैन की मौत हो गई थी, जबकि गौरव गोली लगने से घायल हो गया था। देर रात मृतक के बेटे सौरव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को  छछरपुर गांव के ग्रामीणों ने इस घटना के विरोध में कोतवाली का विरोध किया। एसएसआई ने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस इसका जल्द खुलासा करेगी।

ग्रामीणों ने पुलिस को पांच दिन का हत्याकांड के खुलासे के लिए समय दिया है। कोतवाली का घेराव करने वालों में प्रधान अनिल, ओमपाल, जगपाल, कालूराम, अनिल एड़वोकेट, राजपाल, ब्रजपाल, लाला, ब्रहमपाल, नरेंद्र, विजयपाल, बिजेंद्र, सुधीर आदि शामिल थे। कोतवाली प्रभारी वीके सिंह ने कहा कि कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही खुलासा कर दिया जाएगा।  बावली-छछरपुर मार्ग पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। उधर,  डॉग स्क्वॉयड की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर, विनोद जैन की हत्या को लेकर उसके परिवार की महिलाओं का रोरोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


व्यापारी की हत्या से व्यापारियों में रोष
बड़ौत। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की बैठक में जिलाध्यक्ष अंकुर जैन ने कहा कि दूध व्यापारी विनोद जैन की हत्या का खुलासा शीघ्र नहीं हुआ तो व्यापारी संघ उग्र आंदोलन करेगा। अरविंद जैन, मुकेश शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा नरेश अग्रवाल, वरिष्ठ मंत्री नितिन अग्रवाल रहे। उधर, पश्चिमी उप्र संयुक्त युवा उद्योग मंडल की बैठक में प्रदेश मंत्री संदीप टीटू, जिलाध्यक्ष रवि पालीवाल, आकाश बंसल, कपिल भारद्वाज, सौरभ, लोकेश कुमार ने रोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें