बड़ौत कोतवाली में एसओ को राखी बांधती बहनें।
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। कोरोना संकट के शुरूआती दौर से मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे पुलिस कर्मियों की सूनी कलाईयों पर सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की युवतियां ने राखी बांध रक्षा का वचन लिया। पुलिस कर्मियों ने भी भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार परिवार से दूर रहकर मनाया।
रक्षा बंधन के पावन पर्व पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बहनों ने कोतवाली पर पहुंचकर कोतवाल अजय शर्मा सहित कोतवाली पर तैनात सब-इंस्पेक्टर सहित कांस्टेबल की कलाइयों पर राखी बांधी और जीवन भर अपनी रक्षा का वादा लिया। युवतियों का कहना है कि पुलिस कर्मचारी अक्सर आम लोगों की सुरक्षा के लिए अपनी खुशियों को दरकिनार कर देते हैं। जिसे देखते हुए परिषद ने कर्तव्य निष्ठा से ड्यूटी निभा रहे पुलिसवालों के साथ रक्षाबंधन त्योहार मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर जिला संयोजक अंकुर चौधरी, नगर मंत्री अक्षय भारद्वाज, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी शर्मा, जिला सह-संयोजक विशाल अहलावत, राशि भारद्वाज, आशु, खुशी, सिद्वार्थ स्वामी आदि शामिल रहे।