गांव बसी निवासी युवक गाडी समेत लापता, परिजनो ने कोतवाली मे तहरीर देकर पुलिस से तलाश कराने की लगाई गुहार
खेकड़ा। थाना क्षेत्र के गांव बसी निवासी एक युवक गाड़ी समेत लापता हो गया है। जिसकी शिकायत लापता युवक के पिता ने पुलिस से की है। साथ ही गाड़ी चालक पर ही गाड़ी मालिक व गाड़ी को लापता करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। गांव बसी निवासी संजीव पुत्र ओमपाल ने पिछले दिनों एक गाड़ी बैंक से लोन पर ली थी। वह गाड़ी किराए पर चलाता था। गाड़ी को चलाने के लिए उसने एक ड्राइवर भी रखा हुआ था। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे संजीव के पिता ओमपाल सिंह खेकड़ा कोतवाली पहुंचे। उन्होंने गाड़ी व मालिक को गायब करने का आरोप चालक पर लगाया है।