फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मिर्जापुर में तीरंदाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 11
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। लूम्ब गांव में रविवार को सम्मान समारोह हुआ, जिसमें योगी आदित्यनाथ आर्चरी एकेडमी के पदक विजेता और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

मिर्जापुर में 28 नवंबर से एक दिसंबर तक प्रादेशिक विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई थी। इसमें योगी आदित्यनाथ आर्चरी ऐकडमी लूंब के खिलाड़ी तुगाना के आकाश ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक, किरठल की गरिमा ने रजत पदक और कमल कुमार उपाध्याय ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश की टीम में जगह बनाई। कोच विजय प्रसाद ने बताया कि जनता इंटर कॉलेज लूंब के छात्र कमल कुमार उपाध्याय का दिसंबर में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। रविवार को पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का ग्रामीणों ने स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि समाज सेवी आरआरडी उपाध्याय, प्रधान बहादुर सिंह, एडवोकेट रवि कुमार, लोकेश कुमार, डॉ. संदीप कुमार, कृष्णपाल, दीपक फौजी, अर्पित, मानवी, अवनी, निलाक्षी, रचित, अंश, अनस, अश्वनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें