फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बिलौचपुरा में गंदगी से अटा तालाब, रास्तों पर हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
-गदंगी के कारण लोगों का रास्तों से निकलना मुश्किल, जल्द समाधान कराने की मांग
विज्ञापन

फोटो - 3 की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। बिलौचपुरा गांव का तालाब गंदगी से अटा पड़ा है। पानी की निकासी न होने के कारण गांव के रास्तों पर जलभराव और गंदगी है। लोगों का रास्तों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों ने तालाब की सफाई कराकर पानी निकासी की मांग की।
रास्ते पर जलभराव और गंदगी के कारण दो दर्जन से अधिक परिवारों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। घर के बाहर जलभराव होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। इसके अलावा गांव में मच्छरों की तादात भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
-गलियों में जलभराव और गंदगी के कारण पूरा दिन बदबू आती है। लोगों का सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। गंदगी के कारण गांव में मच्छर भी पनप रहे हैं। - प्रेम जैन
-तालाब की सफाई न होने के कारण गलियों व नालियों में जलभराव और गंदगी है। लोगों का रास्तों से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। -राशिद
-जलभराव और कीचड़ होने के कारण आए दिन छोटे बच्चे गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं गंदगी के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। -शौकीन

वर्जन -तालाब की सफाई कराकर पानी की निकासी की समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कराया जा रहा है। हरेंद्र शर्मा, सचिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें