फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटाखा बिक्री की जगह तय, पैदल गश्त करेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पटाखा बिक्री की जगह तय, पैदल गश्त करेगी पुलिस
विज्ञापन

बागपत। दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसी ली है। बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस कर्मी बाजारों में पैदल गश्त करेंगे। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को बिना अनुमति के पटाखों की दुकान नहीं लगने देने के निर्देश दिए। निर्धारित की गई जगह पर भी पटाखों की बिक्री होगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन सख्ती से कराया जाएगा।
पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि तीनों सीओ अपने सर्किल में फोर्स के साथ गश्त करेंगे। सभी पुलिस कर्मियों को सख्त निर्देश दिए ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। बाजारों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। पुलिस कर्मी पैदल बाजारों मेें गश्त करेंगे। बाजार में आने जाने वाले वाहनों, संदिग्ध लोगों की जांच की जाएगी। बाजार में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेंगे। उन्होंने कहा कि पर्व पर सभी लोग सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का पूरी तरह पालना करें। नियम के विरुद्ध पटाखे रखने वालों तथा पटाखे बेचने वालों पर भी निगरानी रहेगी। अगर कोई व्यक्ति ऐसा कर पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। पटाखे बेचने के लिए जगह चिन्हित की। पटाखों की दुकानों के पास दमकल विभाग की गाड़ी खड़ी होगी। विद्युत लाइन के नीचे दुकानों नहीं लगने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई भी संदिग्ध वस्तु एवं व्यक्ति के बारे में कुछ भी जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत 100 नंबर पर पुलिस को दें। ताकि किसी अप्रिय घटना पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके। सभी दुकानदार आगजनी को लेकर भी सतर्क रहे और अपने प्रतिष्ठानों पर मिट्टी व पानी का प्रबंध जरूर रखे। जिससे आगजनी की घटना पर तुरंत काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर लगेगी पटाखों की दुकानें
बागपत। शहर में पक्का घाट के पास पटाखों की दुकानें लगाई जाएगी। बड़ौत में दिगंबर जैन कॉलेज के सी मैदान में पटाखों की दुकानों के लिए जगह चिन्हित की। खेकड़ा के गांधी विद्यालय में पटाखा बिक्री होंगे। बालैनी में स्कूल के मैदान में दुकानें लगेगी। चांदीनगर में खाली खेत में पटाखों की दुकानें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें