फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बजाने के विवाद में संघर्ष, तीन महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजे बजाने के विवाद में संघर्ष, तीन महिलाएं घायल
विज्ञापन

बड़ौत। पट्टी चौधरान में बुधवार रात जन्मदिन पर डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें तीन महिलाएं घायल हुई हैं। इनमें से एक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पट्टी चौधरान में बुधवार रात कविता पत्नी निर्दोष के बेटे का जन्मदिन था। कार्यक्रम में डीजे बजाया जा रहा था। तभी बाला पत्नी चरण सिंह ने इसका विरोध किया। इसे लेकर हुए विवाद के बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया और लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष से कविता व उसकी बेटी तथा दूसरें पक्ष से बाला घायल हुई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया किया गया। दोनों ही पक्षों ने तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें