फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर तहसील में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। उत्तर प्रदेश फिशरमैन कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को तहसील में धरना दिया। उन्होंने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

तहसील में आए कार्यकर्ताओं का कहना था कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने बहुत से वादे कश्यप व निषाद समुदाय से किए थे, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया जा सका है। समुदाय को आरक्षण का लाभ आज तक नहीं दिया जा सका है। समुदाय के लोगों को मछली पालन के लिए तालाब आवंटित किए गए थे, जिन पर प्रभावशाली लोगों के कब्जे हो गए हैं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मछली पालन को पूर्ण रूप से कृषि का दर्जा दिया जाए। मछली पालन के लिए तालाब के पट्टे, मोरंग बालू खनन के पट्टे समुदाय को आवंटित किए जाएं। समुदाय को मछली पालन के लिए फ़्री बिजली दी जाए। तालाबों से कब्जे हटाए जाएं। कार्यकर्ताओं का यह भी कहना था कि सभी मांगों को लेकर अब सत्याग्रह शुरू कर दिया गया है। ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र कश्यप, राजकुमार, दीपक, सुनील, हरवीर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें