फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकबंदी में अनियमित्ता के विरोध में कलक्ट्रेट में ग्रामीणों ने धरना दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/दोघट। चकबंदी में अनियमितता के खिलाफ बामनौली के ग्रामीण धरना दे रहे हैं। वहीं, शनिवार को ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। उनको एसडीएम ने समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर वापस भेजा।
विज्ञापन

बामनौली गांव के पंचायत घर परिसर में किसानों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा। वहां राजीव कुमार, महावीर, धर्मेंद्र ठेकेदार, सविता, राजकली आदि धरने पर बैठे रहे। जबकि महेशपाल व उसकी पत्नी राधा आमरण अनशन पर बैठी हैं। चार दिन से धरने पर बैठे खिलारी सिंह की शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसके पेट में तेज दर्द होने लगा। उनको एंबुलेंस से बिनौली सीएचसी पर भिजवाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया। वहीं, इस मामले में बामनौली के कुछ ग्रामीण कलक्ट्रेट में पहुंचे। वहां चकबंदी की अनियमितताएं दूर करने की मांग करते हुए धरना देकर बैठ गए। वहां एसडीएम बड़ौत सुरेंद्र सिंह पहुंचे और उनकी समस्या का जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें