फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गांवों में मकान बनवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह सक्रिय है। गिरोह के सदस्य गांवों में जाकर लोगों को मकान बनवाने के लिए तीन लाख रुपये दिलवाने के लिए 15 हजार रुपये तक की ठगी कर रहे है। जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में परियोजना निदेशक के सामने पहुंचे कई लोगों ने इस बारे में शिकायत की है।
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय में शनिवार को वाजिदपुर गांव की अनुराधा और सूजती गांव का सतपाल पहुंचा। दोनों ने परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ल को बताया कि उनके गांव में दो युवक पहुंचे, जो लैपटॉप व अन्य सामान लिए हुए थे। युवकों ने बताया कि उनका नाम प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने के लिए सूची में आया हुआ है, जिसमें उनको तीन लाख रुपये मिलेंगे। लैपटॉप में युवकों ने एक सूची में नाम भी दिखाया। युवकों ने कहा कि अगर वह 15 हजार रुपये देते है तो उनको तीन लाख रुपये मकान बनवाने के लिए दिलवा देंगे। अनुराधा ने मां के बीमार होने के कारण रुपये नहीं होने की बात कही। सतपाल ने भी रुपये नहीं होने के कारण मना कर दिया। एक युवक ने अपना नाम अरविंद बताते हुए विकास भवन में बैठने की बात कही। मामले की असलियत जानने के लिए ही अनुराधा और सतपाल विकास भवन पहुंचे थे।
परियोजना निदेशक विद्यानाथ शुक्ल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मकान बनवाने का बागपत में कोई लक्ष्य नहीं है। कोई अगर मकान बनाने के नाम पर रुपये मांग रहा है तो वह केवल ठगी की कोशिश कर रहा है। उन्होंने लोगों से अपील कि कोई भी मकान बनवाने के नाम पर किसी को रुपये नहीं दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें