फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर वायरल किए अश्लील फोटो: छात्रा ने किया खुदखुशी का प्रयास, परिजनों ने सीओ से लगाई कार्रवाई की गुहार

Wed, 20 Apr 2022 09:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत

सार

कुछ युवकों ने 12वीं की छात्रा के अश्लील फोटो फेसबुक पर शेयर कर दिए। इसके बाद छात्रा ने खुदखुशी का प्रयास किया। वहीं परिजनों ने सीओ से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
बागपत पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा के फेसबुक पर कुछ युवकों ने अश्लील फोटो वायरल कर दिए। छात्रा को इसकी जानकारी हुई तो उसने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं, बुधवार को पीड़ित छात्रा के परिजन सीओ कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


छपरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा का फेसबुक अकाउंट है। आरोप है कि अमित व राहुल की आईडी से उसके अश्लील फोटो वायरल किए गए। छात्रा को इसकी जानकारी मिली तो उसने गत 16 अप्रैल को जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। उसे स्वस्थ होने पर परिजन घर ले गए। 

यह भी पढ़ें: खुलासा: अकबर बंजारा ने समुद्र के रास्ते बांग्लादेश तक बनाई 300 करोड़ की संपत्ति, बिजनौर में करोड़ों की जमीन, मेरठ में आलीशान कोठी
विज्ञापन


वहीं बुधवार को पीड़ित परिजन सीओ कार्यालय पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। सीओ युवराज सिंह ने जांचकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़ें: ट्रक चालक से 300 करोड़ तक का सफर: बिजनेसमैन नहीं गो-तस्कर था अकबर बंजारा, समुद्र के रास्ते होती थी तस्करी, खौफनाक है पूरी कहानी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें