फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए खिलाड़ी नही दिखा रहे रूचि

विज्ञापन
बहुउद्देशीय क्रीड़ा हॉल बागपत - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिला क्रीड़ा विभाग की ओर आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए आयोजित ट्रायल में खिलाड़ी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। जिसके चलते जिले में 11 अप्रैल से शुरू हुए ट्रायल में कुश्ती, कबड्डी और फुटबॉल को छोडक़र किसी भी खेल के लिए 25 खिलाड़ी नहीं जुटे हैं। 19 अप्रैल को हुए फाइनल ट्रायल में भी खिलाड़ी नहीं पहुंचे। इसके पीछे प्रचार-प्रसार के अभाव की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

क्रीड़ा विभाग की ओर से 12 से 15 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आवासीय छात्रावास के लिए ट्रायल शुरू किए गए थे। इसके लिए बालक व बालिका वर्ग के लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की गई थी। खेल विभाग की ओर से बीएसए, विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को बच्चों को ट्रायल में भेजने के लिए पत्र जारी किया गया था। ट्रायल में 25 से कम खिलाड़ी पहुंचने पर दो बार ट्रायल निरस्त कर नई तिथि निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश के लिए ट्रायल में खिलाड़ी नहीं पहुंचे हैं। अब 20 अप्रैल से जिला स्तर पर चयनित होेने वाले खिलाड़ियों का मंडलीय स्तर पर ट्रायल लिया जाएगा।
आठ खेलों में कम रही संख्या
जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से लिए गए ट्रायल में केवल कुश्ती, कबड्डी और फुटबॉल के खिलाड़ी ही ट्रायल के लिए पहुंचे, जबकि एथलेटिक्स, जिम्नास्टिक, तैराकी, क्रिकेट, बॉक्सिंग, जूडो-कराटे, बैडमिंटन, वॉलीबाल के लिए ट्रायल हेतु खिलाड़ियों ने रूचि नहीं दिखाई है।
विज्ञापन

आवासीय छात्रावास के लिए 11 अप्रैल से ट्रायल शुरू किए गए थे। इस बारे में बेसिक शिक्षा विभाग व स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को पत्र व फोन के माध्यम से जानकारी दी गई थी। इसके बावजूद तीन खेलों को छोडक़र किसी भी खेल के लिए 25 खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग नहीं लिया है।-सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें