संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर मांगों को लेकर फार्मासिस्ट का विरोध प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। सभी ने काली पट्टी बांधकर जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर 20 दिसंबर से हड़ताल की चेतावनी दी।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट का संवर्ग के उच्च पदों के वेतनमान योग्यता के अनुसार प्रदान करने, प्रभार भत्ता बढ़ाने, पदनाम परिवर्तित करने, उपकेंद्र व वेलनेस सेंटर पर तैनात किए जाने वाले सीएचओ की शैक्षिक योग्यता में डिप्लोमा फार्मेसी/बैचलर फार्मेसी को शामिल करने सहित 20 मांगों को लेकर मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। सभी ने जिला अस्पताल में प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगें पूरी न होने पर 20 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी। इस मौके पर संरक्षक मुकेश कुमार शर्मा, जिलामंत्री बृजेश शर्मा, संगठन मंत्री मोहित त्यागी, मुकेश गिरी, निधि शर्मा, रविंद्र, सुशील कुमार सिंह, वीरसैन मौजूद रहे।