फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 17 व 18 अगस्त को दो पालियों में 6453 परीक्षार्थी देंगे पीजीटी की परीक्षा 17-01-10

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में 17 व 18 अगस्त को दो पालियों में पीजीटी की परीक्षा होगी। इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। परीक्षा शांतिपूर्ण कराने के लिए केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। वहीं, सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट व एक पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा। केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजर और थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि जिले में 17 व 18 अगस्त को दो पालियों में पीजीटी की परीक्षा होगी। जिले में गांधी विद्या इंटर कॉलेज खेकड़ा, जैन इंटर कॉलेज खेकड़ा, श्री यमुना इंटर कॉलेज बागपत, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बागपत, इंटरमीडिएट कॉलेज सरूरपुर और डीएवी इंटर कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी को परीक्षा केंद्र बनाया है। इन केंद्रों पर दो दिन में 6453 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलीविहीन कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। परीक्षा से पूर्व केंद्रों पर सैनिटाइजेशन कराकर परीक्षार्थियों को कोरोना गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। सभी केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सीसीटीवी से निगरानी कराई जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें