फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रटौल के आंबेडकर नगर में जलभराव से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-गंदगी के कारण लोगों का रास्ते से निकलना हुआ मुश्किल
विज्ञापन

फोटो - 7
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। रटौल के आंबेडकर नगर में मुख्य मार्ग पर कई साल से जलभराव की समस्या है। रास्ते पर गंदगी और कीचड़ के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो रहा है। इसके चलते आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों ने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
लोगों ने बताया कि कालोनी में जलभराव होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है। जलभराव और कीचड़ होने से घरों में दुर्गंध आती है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ रही है। बच्चे और बड़े कीचड़ में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई बार नगर पंचायत के अधिकारियों से समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-कालोनी में पानी की निकासी के लिए बनाया गया नाला टूट चुका है, जिससे जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। -वीरपाल सैनी
-रास्ते में जलभराव होने के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। कीचड़ होने के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। - जरीना बेगम
-रास्ते में जलभराव और गंदगी के कारण कालोनी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। वहीं संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। - मिस्बाहउल
-कई बार अधिकारियों से शिकायत कर जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है। - फिरोज

वर्जन -
आंबेडकर नगर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर नाला बनाने का प्रस्ताव पास हो गया है। जल्द ही निर्माण शुरू कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। वीरज कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें