फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य जांच से बच रहे हैं ग्रामीण अंचल के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। ग्रामीण क्षेत्रों के गांवों में बुखार का प्रकोप है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में कोरोना जांच के लिए पहुंच रही हैं। लेकिन ग्रामीण जांच में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग भी चिंतित है।
विज्ञापन

ग्रामीण आंचल के बिजरौल, दोघट, पुसार, आदमपुर, निरपुडा, दाहा, गांगनौली, बामनौली, सिरसली, छछरपुर, बावली, मलकपुर, किरठल, लूंब, तुगाना, लुहारी सहित तहसील क्षेत्र के अधिकतर गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना जांच करने पहुंच रही हैं। लेकिन पांच प्रतिशत लोग ही जांच को आगे आ रहे हैं। लोगों को कोरोना पॉजिटिव आने का डर सता रहा है।
ये बोले ग्रामीण--
- लुहारी के सुधीर, लोयन के डॉ प्रताप, विपिन ढ़िकाना, विनीत, सिनौली से विपिन पूनिया का कहना है कि जो लोग वायरल से पीड़ित हैं उन्हें अपनी जांच अवश्य करानी चाहिए, जिससे उनका सही इलाज हो सके। जिस तरह से संक्रमण फैल रहा है वह चिंता की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बोले सीएचसी अधीक्षक-----
- सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार का कहना है कि कोरोना जांच के लिये कम लोग ही आगे आ रहे हैं। उन्होंने लोगों से कोरोना की जांच कराएं जाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें