फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी के लोगों का विद्युत कर्मियों के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। रविवार को विद्युत कर्मी मोबाइल ट्रांसफार्मर कांशीराम आवासीय कॉलोनी से लेकर जाने लगे तो विद्युत कर्मियों और कॉलोनी के लोगों में नोंक झोंक हुई। इसके बाद कर्मचारी मोबाइल ट्रांसफार्मर को ले गए। इससे कॉलोनी के लोगों में विद्युत निगम के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन

दो माह पूर्व नानू मार्ग पर स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी में ट्रांसफार्मर फुंक गया था। इसके बाद विद्युत निगम के अधिकारियों ने आपूर्ति चालू रखने के लिए कॉलोनी में मोबाइल ट्रांसफार्मर लगवाया। रविवार को निगम कर्मचारी कॉलोनी में पहुंचे और वहां से मोबाइल ट्रांसफार्मर ले जाने लगे। इस दौरान कॉलोनी वासियों ने उनका घेराव कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा पहले कॉलोनी में नया स्थायी ट्रांसफार्मर लगाओ, इसके बाद ही वह मोबाइल ट्रांसफार्मर को ले जाने देंगे। विभागीय अधिकारियों ने कॉलोनी के लोगों को जल्दी ही वहां पर दूसरा ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने उन्हें मोबाइल ट्रांसफार्मर ले जाने दिया। इस दौरान चांद, बिट्टू, नरेश, फुरकान, साजिद, रियाजुदीन, मुस्तकीम, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें