फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा निगम के खिलाफ बिनौली के ग्रामीणों का प्रदर्शन

विज्ञापन
बड़ौत में एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर शिकायती पत्र दिखाते प्रधान बिनौली संजय। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
गोशाला में बिजली कनेक्शन में देरी पर भड़के बिनौली के लोग
विज्ञापन

बड़ौत। गोशाला के लिए बिजली कनेक्शन देने में देरी से नाराज बिनौली गांव के लोगों ने प्रधान के नेतृत्व में बिजरौल रोड पर स्थित एक्सईएन द्वितीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि एक साल से गोशाला के लिए विद्युत कनेक्शन मांगा जा रहा है लेकिन अब तक विद्युत विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। नाराज बिनौली गांव के लोगों ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि जहां प्रदेश सरकार बेसहारा गोवंशों के लिए संवेदनशील है। वहीं, ऊर्जा निगम के अफसर घोर लापरवाही बरत रहे है। गांव में गोशाला बने हुए एक साल से अधिक समय बीत चुका है तभी से प्रधान व ग्रामीण विद्युत कनेक्शन लेने की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। विद्युत कनेक्शन नहीं होने के कारण पशुओं का चारा काटने में दिक्कत हो रही है। कई पशु भुखमरी के कारण बीमार हो रहे हैं। समस्या से ऊर्जा निगम के अवर अभियंता से लेकर अधिशासी अभियंता तक अवगत कराया जा चुका है। लोगों ने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। उधर, एक्सईएन द्वितीय एसके निर्भय का कहना था कि प्रधान कनेक्शन के लिए आए थे, जल्द ही कनेक्शन दे दिया जाएगा। उधर, प्रधान संजय का कहना था कि यदि तीन दिनों के अंदर विद्युत कनेक्शन नहीं दिया गया तो गांव में ऊर्जा निगम के खिलाफ पंचायत कर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में हरवीर, सोमपाल, राजपाल, धर्मेन्द्र, राजवीर, मोहनवीर, सुरेन्द्र, अलबेल, तेजवीर, बलबीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें