फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने एक घंटे हड़ताल रख आईपीओ का विरोध किया

विज्ञापन
विज्ञापन
एक घंटे काम छोड़ जताया एलआईसी के आईपीओ का विरोध
विज्ञापन

बड़ौत। पारित बजट-2020 में प्रस्तावित भारतीय जीवन बीमा निगम के आईपीओ के विरोध में निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक घंटे काम बंद कर विरोध जताया।
भारतीय जीवन बीमा निगम के अधिकारी व कर्मचारी आईपीओ के विरोध में दोपहर 12 बजकर 30 मिनट से 1.30 बजे तक काम छोड़ प्रदर्शन किया और सरकार के इस प्रस्तावित कदम पर विरोध जताया। उनका कहना था कि इस कदम से देश के लघु बचतों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। हर पंचवर्षीय योजनाओं में निगम का उल्लेखनीय योगदान रहा है। इस वर्ष भी निगम सरकार को लगभग 2400 करोड़ का जामा दिया है। उन्होंने कहा कि निगम का आईपीओ आता है तब इस पर पूंजीपतियों का अधिपत्य हो जाएगा। ऐसी स्थिति में यह व्यवस्था पूंजीपतियों के हाथों में आ जाएगी। सरकार के इस कदम का घोर विरोध किया। इस अवसर पर प्रद्युमन कुमार, अशोक सिंह, आलोक गुप्ता, पिन्टू सिंह, एसके अग्रवाल, पल्लव गुप्ता, देवेंद्र सिंह, उपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें