फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगनहर के अफसरों के खिलाफ पंचायत

Sat, 04 Jun 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
नहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के छछरपुर गांव में शुक्रवार को हुई पंचायत में पूर्वी यमन नहर में पानी न छोड़ने वाले अफसरों की मनमानी पर आक्रोश जताया गया। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम कर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट की अध्यक्षता व नरेंद्र के संचालन में हुई पंचायत में सैकड़ों काश्तकारों ने भाग लिया। वक्ताओं का कहना था कि पूर्वी यमन नहर में पानी न होने से बागपत, शामली व गाजियाबाद के लाखों किसानों की हजारों हैक्टयेर फसल सूखकर बर्बाद हो रही है।   ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने कहा कि गंग नहर के अफसरों की मनमानी लगातार बढ़ती जा रही है। गत दिनों उन्होंने पूर्वी यमन नहर में जरूरत के मुताबिक 700 क्यूसेक के बजाय मात्र 200 क्यूसेक पानी ही छोड़ा था। अब उस पर भी पूर्ण रूप से रोक लगा दी है।
विज्ञापन

पंचायत में समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम कर आंदोलन का निर्णय सर्वसम्मत्ति से लिया गया। इस संबंध में पूछने पर जेई सिंचाई विभाग वीरपाल पंवार व जिलेदार विजय कुमार ने कहा कि पानी को लेकर लगातार गंगनहर के अफसरों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
पंचायत में महिपाल, राजवीर, राजेश, सुभाष, महक सिंह, अलबेल, जयवीर, ओमपाल, हरवीर, धीरज, सुरेंद्र, पीतम, जयपाल, नरेंद्र, अशोक, रामनिवास आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें