पुलिस के हत्थे चढ़ा किशोर को छत से फेंकने का एक आरोपी।
- फोटो : amar ujala
बागपत के बड़ौत में कबूतरबाजी को लेकर सरकुलर रोड पर तीन दिन पूर्व किशोर को छत से फेंकने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का कहना है कि कबूतर को ईट मारने को लेकर एजाज से झगड़ा हुआ था।
पकड़ा गया आरोपी मोदी पुत्र शब्बीर सरकुलर रोड का रहने वाला है। तीन दिन पहले पट्टी चौधरान सरकुलर रोड पर मोदी, फरमान व अलताब ने पड़ोसी 14 वर्षीय एजाज पुत्र इस्तिकार को कबतर को ईट मारने पर छत से फेंक दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी।
थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में तीन लोगों को नामजद किया गया था। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए थे। एसएसआई चितवन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उन्हें सूचना मिली कि एक आरोपी मोदी रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए खड़ा है। पुलिस ने छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। अभी इस मामले में दो आरोपी फरार हैं।