फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिचौलियों और दलालों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों को भड़का रहे विपक्षी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रमाला। सूप गांव में किसान मोर्चा की ओर से बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सतेंद्र सिंह तुगाना ने किसानों को प्रदेश और केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं।
विज्ञापन

सूप गांव में राजपाल डायरेक्टर के आवास पर आयोजित किसान चौपाल में प्रदेश महामंत्री सतेंद्र सिंह तुगाना ने कहा कि नए कृषि कानून शत-प्रतिशत किसानों के हित में हैं। इन कानूनों का कोई भी तथ्य किसान विरोधी नहीं है। विपक्षी पार्टियां दलालों और बिचौलियों को फायदा देने के लिए देश के किसानों को भड़काने का काम कर रही हैं। देश का किसान अब समझ चुका है कि उनका हितैषी कौन है। विपक्षी पार्टियां वर्षों तक बिचौलियों और दलालों को अपनी स्वार्थ पूर्ति के लिए फायदे पहुंचाते आ रहे हैं। उन्होंने किसान चौपाल में किसानों की समस्याओं पर भी चर्चा की। इससे पूर्व किसान चौपाल में सतेंद्र तुगाना का फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर रमाला मिल के प्रबंधक डॉ. आरबी राम, संजीव चौहान, सदीप सिलाना, राजपाल डायरेक्टर, रुपेश प्रधान, तेजवीर, जयसिंह, यतेन्द्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें