फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी से रंगदारी मांगने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुख्यात धर्मेंद्र किरठल के नाम से पांच माह पूर्व मांगी थी 20 लाख की रंगदारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत (बागपत)। नगर निवासी कपड़ा व्यापारी से पांच माह पूर्व कुख्यात बदमाश धर्मेन्द्र किरठल के नाम से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल रवि रत्न सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सोनू पुत्र धर्मपाल बड़ौली गांव का रहने वाला है। आरोपी ने पांच माह पहले बड़ौत निवासी कपड़ा व्यापारी से कुख्यात धर्मेंद्र किरठल के नाम से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इससे व्यापारी और उसका परिवार दहशत मं आ गया था। पीड़ित व्यापारी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। व्यापारी के मकान के आसपास लगे मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी कैद हो गया था। सोमवार को मुखबिर ने सूचना दी कि रंगदारी मांगने वाला आरोपी दिल्ली बस स्टैंड पर खड़ा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सोनू को धर दबोचा। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें