फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सूजती-असारा मार्ग की डेढ़ किलोमीटर सड़क जर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर दी धरने की चेतावनी
विज्ञापन

फोटो - 7
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। हिम्मतपुर सूजती गांव में ग्रामीणों ने जर्जर असारा मार्ग की सड़क बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि सूजती-असारा मार्ग की डेढ़ किलोमीटर सड़क पिछले दस साल से खराब पड़ी है। सड़क के गड्ढों के कारण लोगों का चलना भी मुश्किल है। सड़क में गहरे गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, मगर समस्या का समाधान नहीं किया गया है। शनिवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सड़क का निर्माण कराने की मांग की। उन्होंने समस्या का जल्द समाधान न होने पर धरने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र, शुभम, ओमवीर, अजय, संजीव, प्रदीप, राम किशन भालू, सतेंद्र, काला मौजूद रहे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार का कहना है कि मार्ग का जल्द निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें