फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को गांव में दिखा तेंदुआ, वन विभाग की टीम ने जंबल में कॉम्बिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। मौजिजाबाद नांगल गांव में किसानों को तेंदुआ दिखाई दिया। किसानों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी टीम के साथ मौजिजाबाद नांगल गांव पहुंचे और जंगलों में कांबिंग कराई ।
विज्ञापन

मौजिजाबाद नांगल निवासी मास्टर रमेश के खेत मे बृहस्पतिवार को किसान सतकुमार व जोगेंद्र ने तेंदुए के तीन बच्चे घूमते देखे। किसानों ने रेंजर बड़ौत को सूचना दी। सूचना पर वन रेंजर राजपाल सिंह, वन दरोगा चंदकिरण शर्मा व संजीव कुमार गांव पहुंचे और किसानों से जानकारी ली। टीम ने जंगलों में तेंदुए के पंजों के निशान देखे और कांबिंग की। वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने बताया कि तेंदुआ के तीन बच्चे होने की सूचना पर ग्रामीणों के बताए स्थान पर पंजों के निशान भी देखे गए और जंगल में कांबिंग कराई गई। पंजों के निशान जंगली बिल्ली के लग रहे है। वहीं अशोक, योगेंद्र, नफे सिंह, अनिल, जितेंद्र, शिवन, सुभाष, सतपाल, आनंद का कहना था कि तीन दिन पहले तेंदुआ देखा गया था और सूचना के बाद भी वन कर्मी नहीं पहुंचे। रेंजर राजपाल का कहना है तीन दिन पहले सूचना मिलने पर टीम गांव आई थी। ग्रामीणों का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें