स्कूल और कॉलेजों में आयोजित हुए कार्यक्रम
झाडू़ लगाकर लोगों को किया सफाई के प्रति जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। स्कूल और कॉलेजों मेें शनिवार को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। विद्यार्थियाें ने कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में झाडू़ लगाकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर के नेतृत्व में कॉलेज परिसर झाडू़ लगाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिए। संचालन योगेश राणा सिंह ने किया। माउंट लिटरा स्कूल में स्वच्छता अभियान रैली को स्कूल परिसर सें संस्थापक हंसकुमार जैन, डायरेक्टर बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संगोष्ठी में संस्थापक हंसकुमार जैन ने विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इंडियन इंटर कॉलेज में डायरेक्टर विजयानंद, प्रधानाचार्या बीना आर्या व देवेन्द्र आर्य ने कहा कि भारत देश की स्वतंत्रता मेें उनके द्वारा किएं गए बलिदानों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। जेपी पब्लिक स्कूल मेें निर्देशिका शरण शर्मा, डायरेक्टर गौरव शर्मा, अभिषेक शर्मा ने स्कूली बच्चों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। एल्पाइन पब्लिक स्कूल लूंब में प्रधानाचार्या पंकज इंसा, अर्चना मित्तल, उपप्रधानाचार्य संजीव कुमार ने शिक्षकों के साथ महापुरुषों की जयंती मनाई। रेजोनेंस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक प्रवीण तोमर, प्रधानाचार्य बाल विक्रम कौशिक ने बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया। जेवी डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अरुण सोलंकी, डॉ. गीता रानी, डॉ. साधना तोमर, डॉ. पूनम मलिक, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. मनोज शर्मा ने महात्मा गांधी की जयंती मनाई। दयानंद बाल विद्या मंदिर में प्रबंधक डॉ. ओमवीर सिंह, प्रीतम सिंह वर्मा, डीपी सिंह, प्रधानाचार्य विनोद भारद्वाज, संचालक राजकुमार आर्य, सफाई इंस्पेक्टर सुशील शर्मा ने झाडू़ लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। उधर, मदर टेरेसा एकेडमी छपरौली रोड व डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में भी बच्चों ने महात्मा गांधी जयंती मनाई।
राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने भी मनाई जयंती
बड़ौत। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. यूनुस चौधरी, निवर्तमान चौधरी रामकुमार, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, सचिन देव, भारतीय कम्यूनिस्ट के कार्यकर्ताओं ने भी महात्मा गांधी जयंती मनाई। इस अवसर पर राजेन्द्र जैन, सुखपाल, सतेंद्र तोमर, मनोज मान, राकेश, प्रवेश, राजकुमार, स्नेहलता, सविता त्यागी, ममता शर्मा आदि शामिल रहे। शहीद स्मारक समिति ग्राम बावली की ओर से शहीद स्मारक पर महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर की जयंती मनाई। इस अवसर पर रिसालदार मेजर शीशपाल सिंह, देशपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, राजबीर सिंह, कृपाल सिंह, मनोज, संदीप, सचिन, कैप्टन सरदार सिंह, उपेंद्र, गगन, बलजोर सिंह, हरपाल, जगपाल, महेशपाल, अमरदीप, ओम सिंह, संजीव कुमार आदि शामिल रहे।