ओलंपियन राजीव तोमर को स्पोर्ट ऑफिसर बनाने पर बधाई देते रेलवे के डीआरएम डिम्पी गर्ग।
- फोटो : BAGHPAT
- रेलवे में नौकरी करते हुए भारतीय कुश्ती टीम के कोच है मलकपुर के राजीव तोमर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। मलकपुर गांव के रहने वाले ओलंपियन राजीव तोमर को रेलवे ने दिवाली से पहले बड़ा तोहफा दिया है। उनको सीटीआई (चीफ टिकट इंस्पेक्टर) से प्रमोशन देकर स्पोर्ट्स ऑफिसर बना दिया गया है। अब वह पूरी तरह से खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए काम करेंगे। उनकी उपलब्धि पर परिजनों और गांव में खुशी का माहौल है।
मलकपुर गांव के रहने वाले राजीव तोमर देश के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन चैंपियनशिप समेत कई अंतर्राष्ट्रीय मेडल जीतने के अलावा ओलंपिक में प्रतिनिधित्व कर चुके है। उनकी इन उपलब्धियों के कारण उनको अर्जुन अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। वह रेलवे में सीटीआई के पद पर कार्यरत थे और भारतीय कुश्ती टीम के कोच भी है। रेलवे ने पूरी तरह से खेल से जोड़ते हुए उनको प्रमोशन देकर स्पोर्ट्स ऑफिसर बनाया गया है। रेलवे के डीआरएम डिंपी गर्ग ने राजीव तोमर ने प्रमोशन का पत्र सौंपा है और उनको खेल प्रतिभाओं के लिए बेहतर करने के लिए कहा गया।