फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर छुट्टी की खुमारी नहीं उतरने पर देरी से पहुंचे, फरियादी भटकते रहे

विज्ञापन
बागपत विकास भवन में अधिकारियों के इंतजार में गेट पर खड़ी महिला - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। अफसरों की रविवार की छुट्टी की खुमारी अगले दिन तक नहीं उतरती है। इसके चलते वे सोमवार को भी समय पर कार्यालयों नहीं पहुंचते हैं। यह हाल विकास भवन में बैठने वाले अधिकतर अधिकारियों का है। हालात ये हैं कि अधिकारियों से पहले फरियादी उनके कार्यालय में पहुंच जाते हैं। यहां सोमवार सुबह साढ़े दस बजे तक विकास भवन स्थित कार्यालयों में अधिकारी नहीं पहुंचे। वहां कई कार्यालयों पर ताले लटके मिले।
विज्ञापन

दस बजकर 21 मिनट
जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी का कार्यालय खाली मिला। यहां कोई कर्मचारी उपस्थित नहीं था।
दस बजकर 25 मिनट
उपायुक्त सहकारिता कार्यालय में कुर्सी खाली मिली। कार्यालय का एक कर्मचारी बाहर घूम रहा था। उसने बताया कि अधिकारी अभी आने वाले हैं।
दस बजकर 27 मिनट
जिला कृषि रक्षा अधिकारी का कार्यालय खुला मिला परंतु अधिकारी मौजूद नहीं थे। कर्मचारियों का कहना था कि उनको अधिकारी के बारे में जानकारी नहीं है।
सुबह दस बजकर 29 मिनट
ग्रामीण अभियंत्रण सेवा कार्यालय खुला मिला और कर्मचारी बिना मास्क कार्यालय के बाहर घूमते मिले।
सुबह दस बजकर 30 मिनट
सीडीओ कार्यालय का गेट बंद मिला। कर्मचारी ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी डीएम की बैठक में गए हैं। इसी समय जिला समाज अधिकारी कार्यालय में ताला लटका मिला। जिला प्रोबेशन कार्यालय में एक भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला।
दस बजकर 38 मिनट
डीपीआरओ कार्यालय खुला मिला, लेकिन डीपीआरओ उपस्थित नहीं मिले। कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि डीपीआरओ भी डीएम की बैठक में गए हैं।
फरियादी करते रहे इंतजार
कन्या विवाह योजना की जानकारी लेने पहुंचा नई बस्ती निवासी जुनैद अधिकारियों का इंतजार करता रहा। उसने बताया कि वह दस बजे कार्यालय में पहुंच गया था, मगर अभी तक अधिकारी नहीं आए हैं। विकास भवन में पेंशन की समस्या को लेकर पहुंची बालेश का कहना था कि वह काफी देर से अधिकारी का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

अधिकारियों की मासिक बैठक बुलाई गई थी। ऐसा हो सकता है कि कार्यालय में नहीं जाने वाले अधिकारी बैठक में आए हो। अधिकारियों को कार्य दिवस में कार्यालय में सही समय पर पहुंचने के निर्देश हैं।-राजकमल यादव, डीएम

बागपत विकास भवन में 10.20 बजे अधिकारी के इंतजार में बैठा गौरीपुर बाहरी बस्ती निवासी जुनेद- फोटो : BAGHPAT

बागपत विकास भवन में 10.22 बजे अधिकारियों के चक्कर लगाती महिला- फोटो : BAGHPAT

बागपत विकास भवन में 10.25 बजे खाली पड़ा जिला समाज कल्याण अधिकारी का कार्यालय- फोटो : BAGHPAT

बागपत विकास भवन में सुबह 10.26 बजे खाली पड़ा जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय- फोटो : BAGHPAT

बागपत विकास भवन में 10.29 बजे खाली पड़ी कर्मचारियों की कुर्सी- फोटो : BAGHPAT

बागपत विकास भवन में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना कार्यालय के बाहर 10.30 बजे बिना माक्स के घुमते कर?- फोटो : BAGHPAT

बागपत के विकास भवन में सुबह 10.14 बजे खाली पड़ा महिला शक्ति केन्द्र जिला प्रोबेशन कार्यालय- फोटो : BAGHPAT

बागपत के विकास भवन में सुबह 10.10 बजे बंद पड़ा जिला समाज कन्याण अधिकारी (विकास) पदेन जिला प्रबंधक उ.प्?- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें