फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में 22 महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी में चिन्हित की

विज्ञापन
एचआरपी डे पर खेकड़ा पीएचसी पर आयोजित शिविर मे जांच कराने के लिए लाईन मे लगी महिलाए - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। कस्बा खेकड़ा में स्थित पीएचसी में आयोजित हाई रिस्क प्रेग्नेंसी डे पर चिकित्सकों ने नगर क्षेत्र की 110 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच की। जांच में 22 महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के अंतर्गत चिंहित की गई। चिकित्सकों ने उन्हें आयरन एवं कैल्शियम दवाई वितरित करने के साथ ही गर्भकाल में सुरक्षित रहने की जानकारी दी।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को एंटी नेटल केयर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह के नौ तारीख को विशेष कैंप लगाकर गर्भवती महिलाओं की जांच की जाती है। सोमवार को आयोजित कैंप में चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं के बीपी, वेट, हेल्थ, एसएचएस, हेमोग्लोविन, एचआईवी, कोविड टेस्ट आदि की जांच की। योजना के तहत चिंहित गर्भवती महिलाओं की विशेष देखरेख आशा करती हैं। डॉ. सोनल और डॉ. प्रियंका ने गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान अच्छा आहार लेने के फायदों की जानकारी दी। कैंप में 110 गर्भवती महिलाओं की जांच की । इनमें 22 महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेन्सी के तहत चिंहित की। उन्हें आवश्यक दवाएं और हिदायत देने के साथ ही फल, बिस्किट वितरित किए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर ने बताया चिन्हित एचआरपी गर्भवती महिलाओं को आयरन की खुराक के अलावा सावधानी बरतने की सलाह दी। इसमें आरिफा तबस्सुम, लक्ष्मी, प्रिया, सतीश आदि मौजूद रहे।

पीएचसी पर गर्भवती महिलाओ की जांच करती चिकित्सक- फोटो : KAHKRA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें