फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान गणेश को लगाया लडडूओं का भोग, प्रसाद वितरित किया

विज्ञापन
बागपत के देशराज मोहल्ले स्थित कुपेश्वर मंदिर में गणेश पूजन के दौरान भजन कीर्तन भाग लेते भक्त - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। गणेश महोत्सव के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को भोग लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरित किया। मंदिरों व घरों में भजन कीर्तन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को मंदिरों व घरों में मंगल आरती हुई।
विज्ञापन

नगर के देशराज मोहल्ले के कोपेश्वर मंदिर में गणेश महोत्सव के पांचवें दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। दोपहर में घरों व मंदिर में भजन-कीर्तन के कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ उठाया। मंदिर के पुजारी पंडित शुशांत शास्त्री ने बताया कि सुबह सवेरे श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को भोग लगाकर पूजा की। चौधरी प्रेमपाल सिंह, वीरसिंह ठेकेदार, तेजपाल, श्रीनिवास चौहान, प्रकाश सिंह, राकेश चौहान दिनेश चौहान, भान सिंह, धारा सिंह चौहान मौजूद रहे। उधर नगर के सिसाना रोड स्थित भूमिया मंदिर में सुबह को मंदिर में भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना की गई। दोपहर में भजन-कीर्तन और शाम को आरती के उपरांत प्रसाद का वितरण किया गया। नगर के भजन बिहार में भी सोमवार को भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर प्रसाद का वितरण किया गया। मोनू, अमित, मनोज फौजी, भवी रहे।

बागपत के भजन विहार कालोनी में भगवान गणेश की आरती करते भक्त- फोटो : BAGHPAT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें