फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की दीवार पर लिखे आपत्तिजनक शब्द

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान की दीवार पर लिखे आपत्तिजनक शब्द
विज्ञापन

बड़ौत। बड़ौली गांव में मकान की दीवार पर आपत्तिजनक बात लिखने का विरोध करने पर दबंगों ने घर में मौजूद भाई-बहन को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि औद्योगिक पुलिस चौकी पर शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। उधर पीड़ितों पर शिकायत को वापस लिए जाने का भी दबंगों द्वारा दबाव बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

बड़ौली निवासी शुभम पुत्र सुभाष ने औद्योगिक पुलिस चौकी पर शिकायत करते हुए बताया कि गांव के ही कुछ दबंग युवक अक्सर मकान के चक्कर लगाते रहते है और माहौल खराब करने के लिए मकान की दीवार पर आपत्तिजनक शब्द लिखते है। कई बार उन्हें मना किया, लेकिन वे मारपीट व गाली-गलौज पर उतारू हो जाते है। आरोप लगाया कि पूर्व में लिखी आपत्तिजनक बातें जब मिटा दी तो दबंग दोबारा से दीवार पर स्याही लेकर आपत्तिजनक बातें लिखने लगे, विरोध करने पर शुभम व उसकी बहन महक को मारपीट कर घायल कर दिया गया। उधर कोतवाल अजय शर्मा का कहना है कि तहरीर आयी है, जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें