बागपत में नर्सिंग होम में काम करने वाले युवक ने नाम और पहचान बदलकर तलाकशुदा नर्स से दोस्ती की। फिर प्यार का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। नर्स गर्भवती हो गई तो आरोपी ने साथ रखने से इनकार कर दिया। गर्भपात कराने की कोशिश की। पीड़िता को अपने घर में बंधक बनाकर रखा और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया। यह सब आरोप लगाकर महिला ने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
बड़ौत निवासी नर्स ने बताया कि वह तलाकशुदा है। एक नर्सिंग होम में काम करती है। स्टाफ के ही दूसरे समुदाय के युवक ने खुद को अक्ष बताते हुए जान पहचान बढ़ा ली। उससे कहा कि उसकी पत्नी भी छोड़कर चली गई है और वह बच्चे की देखभाल नहीं कर पा रहा है। सात माह तक उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने बताया कि वह गर्भवती हो गई, तो युवक उस पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने लगा।
यह भी पढ़ें: मौत से सामना, 10 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, सीए की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह, तस्वीरें
इसके बाद एक मकान में बंधक बना लिया। अपनी पत्नी और भाई के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने एसपी अभिषेक सिंह से मुलाकात कर कहा कि आरोपी उस पर जानलेवा हमला कर सकते हैं। एसपी ने सीओ बड़ौत आलोक कुमार को जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/