तालाब की भूमि पर दबंगों का कब्जा, प्रदर्शन
बड़ौत। सभाखेड़ी गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन कर दबंगों पर तालाब की भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि प्रधान पति से शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नही हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो गांव में भूख हड़ताल शुरू करेंगे। एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने मौके पर राजस्व टीम भेजकर जांच कर कार्रवाई कराएं जाने का आश्वासन दिया। मांग करने वालों में अनिल, प्रमोद, जोगेन्द्र, धर्मवीर, हरपाल, सुभाष, सुनील शामिल रहे।